Indian 500 Note : भारत में नकदी का सबसे अधिक उपयोग ₹500 के नोट में होता है। ऐसे में जब सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैलने लगी कि सरकार ₹500 के नोट भी बंद करने जा रही है, तो आम जनता के मन में घबराहट होना स्वाभाविक था। खासकर WhatsApp और Facebook पर वायरल एक मैसेज ने लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी।
इस लेख में हम जानेंगे कि यह दावा कितना सच है, RBI की क्या प्रतिक्रिया रही है और ₹500 के नोटों को लेकर क्या मौजूदा स्थिति है।
भारत में नोटबंदी का इतिहास?
8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने अचानक ₹500 और ₹1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद नए ₹500 और ₹2000 के नोट जारी किए गए। हालांकि, 2023 में ₹2000 के नोट को भी धीरे-धीरे वापस ले लिया गया।
इस समय सबसे बड़ी करेंसी जो प्रचलन में है वह ₹500 का नोट है, जिसका इस्तेमाल बाजार, किराना दुकान, एटीएम, और सामान्य लेनदेन में बड़े पैमाने पर होता है।
नोटबंदी वायरल संदेश में क्या दावा किया गया?
वायरल मैसेज के अनुसार:
RBI ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि 30 सितंबर 2025 के बाद एटीएम से ₹500 के नोट देना बंद कर दें।
31 मार्च 2026 तक, देश के 90% एटीएम में ₹500 के नोट का वितरण पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
आगे कहा गया कि एटीएम से सिर्फ ₹100 और ₹200 के नोट ही निकाले जाएंगे।
इस मैसेज ने लोगों में चिंता और अफवाहों को जन्म दे दिया।
RBI ने 500 रूपये का नोट को लेकर क्या कहा?
आप सभी को बता दे कि आरबीआई के द्वारा ₹500 का नोट को लेकर यह कहा गया है कि पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरस संदेश की पड़ताल की है और कहा गया है कि यह पूरी तरह से फर्जी मैसेज है और अभी ₹500 का नोट को लेकर किसी प्रकार की हमारी ओर से इस तरह के आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया है लोगों को इन सभी चीजों पर ध्यान ना दें।
यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है।
RBI ने ₹500 के नोटों को बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश नहीं जारी किया है।
₹500 के नोट पूरी तरह वैध (Legal Tender) हैं और जनता इनका सामान्य उपयोग करती रहे।
यानी यह एक भ्रामक और झूठी अफवाह है, जिसे सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
कैसे पहचानें असली ₹500 का नोट?
RBI ने समय-समय पर नकली नोटों से बचने के लिए ₹500 के नोट की पहचान के कुछ स्पष्ट संकेत बताए हैं:
महात्मा गांधी की तस्वीर और वॉटरमार्क
कलर-शिफ्टिंग सिक्योरिटी थ्रेड
नोट का पीछे में स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन
माइक्रो लेटरिंग में लिखा हुआ “RBI” और “500”
ब्लाइंड लोगों के लिए पहचान चिन्ह
इन विशेषताओं के ज़रिए आप नकली और असली नोट की पहचान कर सकते हैं।
निष्कर्ष
₹500 के नोट बंद नहीं हो रहे हैं।
सरकार या RBI की तरफ से ऐसा कोई भी आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर फैल रही यह खबर पूरी तरह अफवाह है, जिसका कोई प्रमाणिक आधार नहीं है।
ऐसी खबरों को आगे भेजने से पहले PIB Fact Check और RBI की आधिकारिक वेबसाइट से सच्चाई ज़रूर जांच लें।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह लेख आम जनता को सूचना देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सरकारी व प्रामाणिक स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। कृपया किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले संबंधित विभाग या अधिकृत संस्था से पुष्टि करें।